- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
मायके से प्रेमी के साथ भागी विवाहिता
उज्जैन। दो दिनों पूर्व पिपलोन में रहने वाली एक विवाहित किशोरी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर भाग आई। खास बात यह कि किशोरी पिता के घर से सोने के जेवर सहित अन्य सामान लेकर भागी जिसे संदिग्ध अवस्था में प्रेमी के साथ आरपीएफ ने पकड़ा और पिपलोन पुलिस के सुपुर्द किया।
एसआई हरिनारायण चौधरी ने बताया प्लेटफार्म नं. 6 पर खड़ी झांसी पुणे एक्सप्रेस में संजू पिता शंकरलाल निवासी पिपलोन आगर और उसके साथ एक किशोरी को शंका होने पर पूछताछ के लिये थाने लाया गया।
दोनों ने पहले तो एक दूसरे को भाई बहन बताया, आईडी मांगने पर पते अलग-अलग होने के कारण उनसे कड़ी पूछताछ की गई तो उन्होंने घर से भागकर आना कबूल किया। संजू की उम्र 18 वर्ष है और उसका किशोरी से पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन किशोरी के पिता ने उसकी शादी कहीं ओर कर दी। ससुराल से कुछ दिन पहले ही किशोरी मायके आई थी और यहां संजू के संपर्क में आने के बाद दोनों ने घर छोड़कर भागने की योजना बनाई और शुक्रवार रात 12 बजे दोनों घर से भागकर उज्जैन आ गये।
कोई ढूंढ न पाए इसलिए समेटा सामान
किशोरी ने पुलिस को बताया कि घर में रखी सभी फोटो, मार्कशीट, सोने-चांदी के जेवर, पिता का मोबाइल, घर में रखे नकदी के साथ पिता की मोटर साइकिल भी उठा लाई थी ताकि घरवालों को जब उसके भागने की भनक लगे तो भी उसकी तलाश नहीं कर पाये। हालांकि किशोरी के पिता ने पिपलोन थाने में उसकी गुमशुदगी व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजू व किशोरी के मिलने के बाद आरपीएफ ने आगर और पिपलोन थाना पुलिस से संपर्क कर सूचना दी। संजू ने बताया कि उसने मोटर साइकिल को रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड पर खड़ा किया था और दोनों ट्रेन में बैठकर अंजान जगह पर जाना चाहते थे।