- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शिप्रा किनारे 18 किमी परिक्षेत्र में साढ़े चार लाख पौधे रोप जाएंगे
उज्जैन। शिप्रा किनारे आगामी तीन वर्षों में करीब १८ किमी परिक्षेत्र में साढ़े चार लाख पौधे रोप जाएंगे। सोमवार सुबह संभागायुक्त एमबी ओझा और कलेक्टर मनीष सिंह ने जिला वनमंडलाधिकारी पीएन मिश्रा के साथ पौधारोपण की तैयारियों एवं शिप्रा किनारे की स्थिति की निरीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने शांति पैलेस ब्रिज के पीछे से त्रिवेणी तक शिप्रा किनारे का निरीक्षण किया और यहां खोदे गए ५ हजार गड्ढे में रोपे जाने वाले पौधों की किस्म आदि के बारे में भी वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की।
पहले चरण में वर्ष 2018 में एक लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है। इसमें पीपल, बरगद, विभिन्न वनस्पतियां, नवग्रह से जुड़े पौधे, आम, बिल्व पत्र आदि के पौधे भी लगाए जाएंगे। 18 किमी क्षेत्र में शिप्रा किनारे ग्रीन कॉरिडोर का विकास किए जाने की योजना को इसी वर्ष से अमल में लाया जाएगा।