- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने चलाई “ओढ़ा दो जिंदगी…”मुहिम
उज्जैन | उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा सोशल वेलफेयर ग्रुप आशाएं एक बेहतर कल की बनाया गया, जिसके अंतर्गत विगत तीन दिनों से छात्रों द्वारा ओढ़ा दो जिंदगी नाम की मुहिम चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए गरम वस्त्र उपलब्ध कराना है। छात्रों ने घर-घर जाकर चार हजार से अधिक पुराने वस्त्र एकत्र किए, जिन्हें महाकाल मंदिर क्षेत्र, बस स्टैंड, नानाखेड़ा ग्राउंड, रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय अन्य स्थानों पर वितरित किए। इस दौरान अर्पित नेमा, हिमांशु चौधरी, ऋषि कायस्थ, शिवम जायसवाल, शशांक जीनवाल आदि मौजूद थे। मार्गदर्शन संस्था के प्रोफेसर लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। इंजीनियरिंग कॉलेज के एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल भूतड़ा द्वारा 50 नए कंबल उपलब्ध कराए।