- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
इंतजार खत्म:179 में से 33 महज 5वीं तक ही पढ़े, इनमें से 18 को सिर्फ हस्ताक्षर ज्ञान
- इन्हें इंस्टॉल करने से पहले सिविल वर्क सहित अन्य कार्य किया जाना है
- जिला अस्पताल में उज्जैन सहित आसपास के मरीज भी डायलिसिस के लिए पहुंचते
-
जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में 5 नई मशीनें और आ गई हैं। इन्हें इंस्टॉल करने से पहले सिविल वर्क सहित अन्य कार्य किया जाना है। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने 13.50 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा है। अस्पताल प्रबंधन ने राशि स्वीकृत होने के बाद दो महीने में इन नई मशीनों से डायलिसिस शुरू करने का दावा किया है।
जिला अस्पताल में उज्जैन सहित आसपास के मरीज भी डायलिसिस के लिए पहुंचते हैं। कई बार यहां वेटिंग की स्थिति रहती है। इससे मरीजों को अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है। सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा ने बताया अभी अस्पताल में डायलिसिस की 5 मशीनें हैं। 5 नई मशीनें आई हैं। इन्हें दो अलग कमरों में लगाया जाएगा। कुछ सिविल वर्क बचा हुआ है।
13.50 लाख का प्रस्ताव भेजा
सिविल वर्क के साथ ही आरओ प्लांट लगाने, पाइप लाइन डालने, इलेक्ट्रिक कार्य सहित अन्य कार्य किया जाना बाकी है। इसके लिए रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी चर्चा हुई है। कुल 13.50 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा है। तीन-चार दिन में इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। राशि स्वीकृत होते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा। कार्य को पूरा होने में लगभग दो महीने का समय लगेगा। इसके बाद नई मशीनों से डायलिसिस शुरू करवा दी जाएगी। एक डायलिसिस मशीन को इन्फेक्टेड मरीज के लिए रिजर्व रखा जाएगा।