- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
इंदौर रोड फोरलेन पर रात में वाहनों को चैक करते नानाखेड़ा टीआई।
इंदौर रोड पर उज्जैन के परिवार से लूट करने में कंजर गिरोह पर शक
इंदौर और उज्जैन पुलिस का दावा- हाईवे पर अगली वारदात नहीं होने देंगे, पेट्रोलिंग बढ़ाई
इंदौर रोड फोरलेन पर रात में वाहनों को चैक करते नानाखेड़ा टीआई।
हाईवे पर तीन पेट्रोलिंग पार्टी आैर लगाई- केवरे
सीएसपी ऋतु केवरे ने बताया इंदौर क्षेत्र की घटना है लेकिन बदमाश उज्जैन एरिया में भी वारदात को आ सकते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस लाइन से बल लेकर अतिरिक्त बल लेकर तीन मोबाइल पार्टी पेट्रोलिंग को तैनात कर दी। पंथपिपलई पर फिक्स चैकिंग पाइंट लगा दिया है। मैं खुद भी रात में हाईवे पर घूम कर नजर रख रही हूं। बदमाश कंजर ही है और देवास से गांवाें के रास्ते आए थे। वे निनौरा की तरफ आते हैं तो धरपकड़ की जाएगी।
बदमाशों की टॉवर लोकेशन पता की जा रही- परमार
सांवेर सीएसपी मानसिंह परमार ने बताया कि सांवेर थाना क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। डायल 100 की टीम भी अलर्ट है। थाने की मोबाइल पार्टी रात में हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही है। बदमाश अगली वारदात नहीं कर पाएंगे। उनके मोबाइल की टावर लोकेशन भी पता की जा रही है।