- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
10 दिन में दो बार सड़क का मेंटेनेंस, पेचवर्क उखड़ा कंपनी के जमा 4 करोड़ रुपए जब्त अब नया ठेका कर सड़क सुधारेंगे
इंदौर रोड पर तीन बत्ती चौराहा से महामृत्युंजय गेट तक की सड़क परफॉरमेंस गारंटी में होने से 10 दिन में दो बार मेंटेनेंस करवाया उसके बाद भी पेचवर्क उखड़ गया। उसके बाद पीडब्ल्यूडी ने ठेका कंपनी की जमा राशि जब्त कर ली है। जिससे इंदौर रोड सहित ठेका कंपनी की अन्य सड़कों में सुधार कार्य किया जाएगा।
बारिश में सड़क खराब होने पर पीडब्ल्यूडी ने मेंटेनेंस करवाया था। गड्ढों को भरने के लिए डाली गई चूरी बाहर आ गई थी, दूसरी बार भी मेंटेनेंस करवाया लेकिन फिर पेचवर्क उखड़ गया। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर ने सड़क का 12 लाख का एस्टीमेट तैयार किया है, जिसमें गड्ढों में पेंचवर्क करने के अलावा डामरीकरण का कार्य भी किया जाएगा। यह कार्य ठेका कंपनी की रिस्क एंड कॉस्ट पर करवाया जाएगा। ठेका कंपनी के हर्जे-खर्चे पर यह कार्य दूसरी ठेका कंपनी से करवाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने 4 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण 9.50 करोड़ की लागत से किया था। उसके बाद में एस्टीमेट रिवाइज भी हुआ था। ठेका कंपनी राजू कंस्ट्रक्शन भोपाल काम छोड़कर चली गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया ठेका कंपनी की जमा राशि जब्त कर ली है। यह राशि 4 करोड़ रुपए है, जिससे उक्त कंपनी द्वारा शहर व जिले में जितनी भी सड़कों का निर्माण किया है, उन सभी का मेंटेनेंस करवाया जाएगा।