- भस्म आरती: त्रिपुण्ड ड्रायफ्रूट वैष्णव तिलक अर्पित कर बाबा महाकाल का किया गया दिव्य श्रृंगार, चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज हुई गुंजायमान
- पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा सपत्नीक पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में शामिल होकर किया भगवान का पूजन अर्चन
- भस्म आरती: भांग, चन्दन और त्रिपुण्ड अर्पित कर बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया दिव्य श्रृंगार!
- वाटर सप्लाई के चेंबर में उतर गए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, गंदगी साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
- शारदीय नवरात्रि पर्व: नवरात्रि के नौ दिन माता हरसिद्धि नहीं करती हैं शयन; प्रतिदिन प्रज्वलित होगी दीपमालिकाएं
इस वर्ष अभी तक लगभग 40 इंच वर्षा हुई गत वर्ष इसी अवधि में 53 इंच से अधिक वर्षा हुई थी
स वर्ष वर्षा मानसून सत्र में 6 सितम्बर की प्रात: तक उज्जैन जिले में लगभग 1099 मिमी (40 इंच) वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन जिले में 1344.5 मिमी (53 इंच) वर्षा हुई थी। इस वर्ष सबसे कम वर्षा उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील में 769 मिमी वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में सबसे कम वर्षा नागदा तहसील में 1175 मिमी हुई थी।
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा सत्र में अभी तक उज्जैन तहसील में 1033 मिमी, घट्टिया में 1260, खाचरौद में 1016, नागदा में 1024, महिदपुर में 1232 और तराना तहसील में 1359 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन जिले की उज्जैन तहसील में 1418 मिमी, घट्टिया में 1310, खाचरौद में 1391, नागदा में 1175, बड़नगर 1379, महिदपुर में 1254 और तराना तहसील में 1485 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।