इस साल दीपावली पर शहर से निकला 221 टन कचरा

नगर निगम ने नहीं बढ़ाये कर्मचारी सख्त मॉनीटरिंग से बचाये हजारों रुपये

उज्जैन। दीपावली के पूर्व लोगों द्वारा घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई व पुताई कार्य किया जाता है। नगर निगम द्वारा कचरा कलेक्शन वाहनों और कर्मचारियों की मदद से उक्त कचरे को ट्रेचिंग ग्राउण्ड तक पहुंचाया जाता है। इस वर्ष दीपावली तक शहर से 22१ टन कचरा एकत्रित किया गया लेकिन नगर निगम ने अतिरिक्त कर्मचारी नहीं रखकर सख्त मॉनीटरिंग कर अपने पास उपलब्ध कर्मचारियों से काम कराकर हजारों रुपये बचाये भी गये।

वीआईपी शहर की आबादी के मान से कर्मचारी कम

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक शहर की सफाई व्यवस्था के लिये कुल 2617 कर्मचारी हैं जिनमें से 370 कर्मचारी आउटसोर्स के हैं। उज्जैन जिला वीआईपी जिला है। यहां पर महाकालेश्वर सहित अन्य प्रसिद्ध मंदिर हैं। शहर की आबादी 7 लाख के मान से 3500 सफाईकर्मी होना जरूरी है। दीपावली पर नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 125 सफाईकर्मी अलग से रखना पड़ते थे लेकिन इस वर्ष नगर निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग उपायुक्त सहित अन्य कर्मचारियों को सख्त मॉनीटरिंग के निर्देश दिये गये जिसका फायदा यह हुआ कि नगर निगम के पास जितने सफाईकर्मी थे उन्हीं से काम कराकर हजारों रुपयों की बचत हुई।

इस दीपावली कचरा कलेक्शन पिछले वर्ष के बराबर

नगर निगम उपायुक्त संजेश गुप्ता ने बताया कि शहर से कचरा कलेक्शन कर ट्रेचिंग ग्राउण्ड तक वाहनों से पहुंचाने की प्रक्रिया पूरे वर्ष चलती है। पिछले वर्ष दीपावली पर भी 22१ टन के लगभग ही शहर से कचरा कलेक्शन हुआ था और इस वर्ष भी आंकड़ा यही रहा।

Leave a Comment