- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
मौसम ने फिर चौंकाया:धीरे-धीरे बढ़ा उज्जैन का तापमान, फिर बुधवार को एकाएक 4 डिग्री गिरा
उज्जैन के तापमान में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एकाएक चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद शहर का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक चला गया था। सोमवार को भी इतना ही तापमान रिकॉर्ड था। जबकि इसके पहले शहर 14 से 15 डिग्री के बीच चल रहा था।
मौसम में लगातार ठंडक घुलती जा रही है। बीते आठ दिनों से बादल छाए होने के कारण सर्दी में कुछ कमी आई थी और शहर का तापमान बढ़ गया था। बुधवार को आसमान पूरी तरह से साफ होने के बाद शहर के तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई।
मौमम विभाग का मानना है कि बीते दिनों में बादल मंडराने से हल्की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन ऊपरी दबाव नहीं बनने से बारिश नहीं हुई। आने वाले दिनों में अब लगातार तापमान में कमी आएगी।
- दिन न्यूनतम/अधिकतम तापमान
- 1 नवंबर – 13 व 32 डिग्री
- 2 नवंबर – 14 व 31.9 डिग्री
- 3 नवंबर – 13.9 व 31 डिग्री
- 4 नवंबर – 14.5 व 29 डिग्री
- 5 नवंबर – 13.5 व 31.5 डिग्री
- 6 नवंबर – 14 व 30.5 डिग्री
- 7 नवंबर – 15 व 30.6 डिग्री
- 8 नवंबर – 14.5 व 29.5 डिग्री
- 9 नवंबर – 17.2 व 30 डिग्री
- 10 नवंबर – न्यूनतम 13.5 डिग्री