- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:चोरी करने पहुंचे बदमाशों को लोगों ने ये क्या किया
चिमनगंज क्षेत्र स्थित झुग्गी झोपड़ी के दरवाजे का नकूचा तोड़कर चोरी करने पहुंचे दो बदमाशों को यहां के रहवासियों ने देखा और रंगे हाथों पकड़कर धुनाई कर दी, जिसमें एक घायल को चिमनगंज थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दूसरे को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि बापू बंजारा पिता पेमा बंजारा 35 वर्ष निवासी झुग्गी झोपड़ी चिमनगंज के सूने घर का नकूचा तोड़कर रामचंद्र गुर्जर निवासी कामलीखेड़ी और मिट्ठू सिंह निवासी जवासिया चोरी का प्रयास कर रहे थे। उसे यहां के लोगों ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया और मारपीट कर चिमनगंज पुलिस के सुपुर्द किया। यहां रामचंद्र गुर्जर ने मारपीट में घायल होने की जानकारी पुलिस को दी तो उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बापू बंजारा की रिपोर्ट पर दोनों बदमाशों के खिलाफ चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर मिट्ठू सिंह को हिरासत में लिया है।