- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन:छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला वकील गिरफ्तार
उज्जैन।शिप्रा विहार में रहने वाली 8 वीं की छात्रा ने पड़ोस में रहने वाले वकील के खिलाफ लॉकडाउन के दौरान मोबाइल से फोटो वीडियो बनाने और पीछा कर अश्लील इशारे करने का प्रकरण नागझिरी थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में धारा 354, 506 सहित पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर वकील को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि शिप्रा विहार में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका 8 वीं की छात्रा है। 23 मार्च से लॉकडाउन अवधि में उसके साथ पड़ोस में रहने वाले वकील जितेन्द्र पिता जगदीशचंद्र बंशीवाल 42 वर्ष द्वारा बुरी नीयत से छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने अपने पिता के साथ नागझिरी थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि जितेन्द्र बंशीवाल ने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाये गये इसके अलावा बाजार आने जाने के दौरान जितेन्द्र ने पीछा किया और अश्लील इशारे भी किये। पुलिस ने बीती रात जितेन्द्र बंशीवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र स्वयं को अधिवक्ता बता रहा है जिसकी पुष्टि के लिये बार काउंसिल को पत्र लिखकर जानकारी ली जायेगी।
आपसी विवाद में केस, वकील साथी के साथ पूरी बार : यादव
पुलिस ने वकील बंशीवाल के खिलाफ आपसी विवाद में केस दबंगों के कहने पर दर्ज किया है। वकील बार में आवेदन देकर विवाद को हल कराने और मदद की गुहार लगा चुके हैं। यह कहना उज्जैन एसोसिशन के अध्यक्ष अशोक यादव का। उन्होंने बताया कि वकील बंशीवाल का आवेदन पर एसपी को बार ने भी वकील की मदद करने का आग्रह किया था। रात दो बजे पुलिस ने वकील को गिरफ्तार किया है। यह ठीक नहीं है। इंदौर बार एसोसिएशन बंशीवाल के साथ उज्जैन बार एसोसिएशन के सभी वकील साथ हैं। बंशीवाल ने इस मामले में हरिजन थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।