- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:ट्रेन फिर निशाने पर….लाखों के आभूषणों से भरा महिला का पर्स चोरी
उज्जैन:केरल से इंदौर के लिये परिवार के साथ कोचिवली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति की पत्नी का सीट पर कम्बल के नीचे रखा लाखों के आभूषणों से भरा पर्स अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। ट्रेन उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर करीब एक घंटा खड़ी रही। यहां जीआरपी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि आरपीएफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर की तलाश की गई।
जोसफ एंथोनी पिता एंथोनी देवासिया (50 वर्ष) निवासी सुदामा नगर एक्सटेंशन इंदौर अपनी पत्नी रजीनामा के साथ केरल से इंदौर जाने के लिये कोचिवली एक्सप्रेस के कोच एस-3 में यात्रा कर रहा था। उज्जैन स्टेशन आने के पहले रजीनामा अपना आभूषणों से भरा पर्स सीट पर कम्बल के नीचे छुपाकर टायलेट गईं और लौटकर देखा तो पर्स सीट पर नहीं था। ट्रेन उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर रुकी। यहां उन्होंने जीआरपी को पर्स चोरी की सूचना दी। जोसफ ने पुलिस को बताया कि पर्स में सोने की चैन, सोने की दो अंगूठी, 2 चूड़ी, सोने की बाली सहित 1 हजार रुपये नगद, मोबाइल और जरूरी कागजात रखे थे। पुलिस ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
ट्रेनों में तैनात जवान लापरवाह
लंबी दूरी की ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ के जवान और अधिकारी लगातार ड्यूटीरत रहते हैं उसके बावजूद चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि यात्रियों के पर्स, बैग, मोबाइल आदि कीमती सामान चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की लापरवाही से यात्री चोरों का शिकार हो रहे हैं, जबकि पिछले 6 माह में दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों के बावजूद जीआरपी और आरपीएफ द्वारा एक भी चोर गिरोह को पकड़ा नहीं गया है।