- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन:बिना मास्क लोगों को पकडऩे वाली टीम में विवाद
उज्जैन। शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में बिना मास्क घरों से निकलने वालों को पकड़कर अस्थायी जेल भेजने की कार्यवाही पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा की जा रही है, लेकिन सुबह टॉवर पर लगी इस टीम का आपस में ही विवाद हो गया।सुबह टॉवर चौराहे पर माधव नगर पुलिसकर्मियों द्वारा बिना मास्क शहर में घूमने वालों को पकड़कर उनके वाहनों की चाबियां एकत्रित की जा रही थीं।
इस समय तक जेल वाहन यहां नहीं पहुंचा था। पास में खड़े नगर निगम के कर्मचारी बिना मास्क पकड़ाने वालों के चालान बनाने लगी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अस्थायी जेल भेजने का टारगेट पूरा करना है ऐसे में चालान नहीं बनाये जबकि चालान बनाने वाले कर्मचारियों ने कहा कि हमें भी चालान का टारगेट पूरा करना है जबकि शासन के निर्देश हैं कि महिलाओं, मरीजों अथवा वृद्धों के साथ यदि कोई बिना मास्क के पकड़ाता है तो उस पर स्पाट फाइन की कार्यवाही की जावे बाकि बिना मास्क वालों को अस्थायी जेल भेजा जावे।