- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:महाकाल मंदिर के बाहर व्यापारियों ने दुकानों पर लगाए काले झंडे
सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास मंदिर समिति की दुकानें टूटी
उज्जैन।महाकाल वन और स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इस योजना में मुख्य द्वार के सामने स्थित दुकानों को हटाकर चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। इसको लेकर व्यापारियों को शासन की तरफ से नोटिस जारी किए गए। व्यापारियों ने बैनर लगाकर इसका विरोध किया है। दुकानों के बाहर काले झंडे लगाये हैं।
महाकाल मंदिर के सामने स्थित दुकानों के संचालकों व रहवासियों ने गुरूवार को मंदिर के बाहर बैनर बांधकर काले झंडे भी लगाए और विस्तारीकरण कार्य रोकने के लिए शासन प्रशासन से गुहार भी लगाई थी। इधर मंदिर प्रशासन द्वारा सराफा स्कूल मैदान पर बने सुलभ काम्पलेक्स से सड़क की ओर बनी समिति की दुकानों को खाली कराने के बाद तोड़ दिया गया है। वर्तमान में यहां से दुकानों का मलबा हटाने का काम जारी है। दूसरी ओर मंदिर समिति की भारत माता मंदिर की ओर बनी दुकानें भी तोड़ी जा रही है। पिछले 4 दिनों में महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तारीकरण का कार्य तेजी से जारी है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों और रहवासियों ने विरोध में काले झंडे लगाकर बैनर लगाये गये हैं।