- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
कमर्शियल बिजली बिलों के बकाया की अब किस्त नहीं; पूरी राशि जमा करना होगी
व्यावसायिक व औद्योगिक बिजली बिलों की बकाया राशि की अब किस्त नहीं होगी। ऐसे उपभोक्ताओं को पूरी राशि जमा करना होगी। वरना उनका बिजली कनेक्शन तो काटा ही जाएगा, उनकी प्रॉपर्टी जब्त कर कुर्क भी किया जाएगा। इसकी नीलामी कर बकाया राशि की वसूली की जाएगी।
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी सितंबर से अब तक की बकाया राशि जमा करना होगी। इसके पहले के माह के बिजली बिलों की राशि कोरोना काल व लॉकडाउन के चलते होल्ड की गई है। इसमें राज्य शासन स्तर पर निर्णय होना बाकी है कि उक्त राशि लोगों को जमा करना है या नहीं। बिजली कंपनी के एसई आशीष आचार्य ने बताया व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 35 करोड़ तथा उद्योगों पर सात कराेड़ रुपए बकाया है। इसकी वसूली के आदेश जोन स्तर पर जारी किए हैं। बिजली बिल की राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाने के साथ में प्रॉपर्टी को जब्त कर कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों को पदेन तहसीलदार का दायित्व दिया है। उन्होंने बताया व्यावसायिक तथा औद्योगिक बिजली बिलों की बकाया राशि की किस्त नहीं की जाएगी।
जिलेभर में अभियान चलाकर 31 दिसंबर तक सभी बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसई ने महिदपुर, तराना व नागदा का दौरा कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं पर करीब 10 करोड़ रुपए बकाया है। इन्हें भी बकाया राशि जमा करना होगी।