- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन:मुस्लिमजनों ने मिलादुन्नबी का पर्व सादगी से मनाया
उज्जैन।कोरोना संकट के कारण इस वर्ष ईद उल मिलादुन्नबी का जुलूस मुस्लिम समाजजनों द्वारा नहीं निकालने का निर्णय लिया गया था। समाजजनों ने घरों पर रहकर सादगीपूर्ण माहौल में पर्व मनाया। हालांकि कलेक्टर व एसपी ने शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी साथ ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी प्रमुख चौराहों और बाजार में तैनात किया गया था।
मुस्लिम समाजजन द्वारा ईद उल मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रतिवर्ष जुलूस निकाला जाता है, लेकिन इस वर्ष शहरकाजी और पुलिस प्रशासन के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना संकट की वजह से जुलूस नहीं निकाला जायेगा और समाजजन सादगीपूर्ण तरीके से पर्व मनाएंगे। हालांकि पुलिस व प्रशासन द्वारा सतर्कता के मद्देनजर केडी गेट, जूना सोमवारिया, बेगमबाग, तोपखाना, तेलीवाड़ा, छत्रीचौक सहित अन्य क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया था इसके अलावा कलेक्टर आशीष सिंह, एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने भी शहर में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।