- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन-आगर मार्ग पर 81 हादसों में 31 की जान गई विधायक परमार ने विधानसभा में मुद्दा उठाया, कहा-दुर्घटना रोकने के लिए फोरलेन जरूरी
उज्जैन-आगर फोरलेन को होल्ड पर रखकर गरोठ-उज्जैन फोरलेन बनाए जाने के विरोध के बीच अब मामला विधानसभा में पहुंच गया। तराना विधायक महेश परमार ने सवाल उठाया है कि स्वीकृत उज्जैन-आगर-झालावाड़ फोरलेन को क्यों नहीं बनाया जा रहा है। अभी आगर रोड इंटरमीडिएट लेन है जिस पर डेढ़ साल में ही 81 सड़क हादसों में 31 लोगों की मौत हो चुकी। दुर्घटनाएं रोकने के लिए फोरलेन जरूरी है। एनएचएआई ने मनमाने तरीके से फोरलेन को होल्ड पर रख दिया है जबकि इस फोरलेन की बहुत आवश्यकता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो चुका है तथा एमपीआरडीसी सड़क को एनएचएआई को हैंड ऑवर कर चुकी है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि आगर रोड काे अभी होल्ड पर रखा है। ग्राम सुरासा से गरोठ तक नया फोरलेन प्रस्तावित किया है, दिल्ली से इसकी स्वीकृत भी हो चुकी है। जिसे खेत से होकर बनाया जाएगा। विधायक परमार ने कहा आगर रोड को झालावाड़ तक 134 किमी में फोरलेन किए जाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया है। सिंगल रोड होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैै। सीएम कमलनाथ से भी बात की है।