- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन उद्योग पूरी की कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी; दमकल की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
उज्जैन की आगर रोड स्थित छोटी उद्योगपुरी की कॉटन फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां लग गई। आग लगने का कारण प्रारंभिक रुप से शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग फैक्ट्री में ऐसी जगह लगी थी कि अंदर जाने में काफी परेशानी हुई। आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन इससे पहले लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।
गर्मी के दिनों में अक्सर आग लगने की खबरे सामने आती है। और एक बार फिर छोटी उद्योग पूरी में कपड़ा बनाने की फैक्ट्री में सुबह आग की सूचना दमकल को मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी दीपक कुशवाह ने बताया कि सुबह आग की सूचना मिली थी। यहां अंदर जाने का रास्ते नहीं मिलने के कारण समय पर आग पर काबू नहीं पा सके। एक के बाद के दमकल की 10 से आधी गाड़ियां बुलवानी पड़ी। हालांकि आग लगने का कारण साफ नहीं हो पाया है। लेकिन फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि सुबह बिजली बंद हुई थी। जैसे ही बिजली चालू हुई, उसके कुछ देर बाद ही आग लग गई।