- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
उज्जैन का गंभीर डैम लबालब:सुबह 6 बजे गंभीर डैम का गेट नं. 3 खोला
सितंबर माह के शुरुआती दिनों में उज्जैन में जल संकट की आशंका दिखाई दे रही थी। लेकिन आज शुक्रवार को गंभीर बांध लबालब भर गया। इतना ही नहीं आज सुबह 6 बजे से ही गंभीर बांध का भी एक गेट खोलना पड़ा।
गंभीर बांध प्रभारी अशोक शुक्ला ने बताया कि यशवंत सागर का एक गेट गुरुवार रात 11 बजे खोला गया था जो सुबह 6 बजे बंद किया गया। इसके चलते वहां से पानी आना शुरू हो गया। पानी का वास्तविक फ्लो सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके चलते गंभीर का गेट अभी बंद नहीं किया जाएगा।
सुबह 8 बजे तक यशवंत सागर का स्तर 483.17 मीटर पर आ गया। सुबह 6 बजे जैसे ही गंभीर बांध का जलस्तर 2110 एमसीएफटी पर पहुंचा तो बांध का गेट नंबर 3 खोलना पड़ा। यशवंत सागर से रात के समय छोड़े गए पानी की सुबह 10 बजे से स्थिति पता चलेगी, इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि गंभीर बांध का गेट कितनी बजे तक खुले रखे जाएं।
इंदौर में तेज बारिश का असर
दरअसल इंदौर में गुरुवार शाम 7 बजे शुरू हुई बारिश रात 11 बजे तक जारी रही। इसके चलते यशवंत सागर में एकाएक पानी बढ़ना शुरू हो गया था। इसके चलते यहां के गेट रात 11 से सुबह 6 बजे तक करीब 7 घंटे तक खोले गए।