- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
उज्जैन के साथ 7 देशों में एक साथ अंतरराष्ट्रीय महानाद योग
उज्जैन | नृसिंह जयंती पर रात्रि 11 बजकर,11 मिनट,11 सेकंड पर उज्जैन के साथ 7 देशों में एक साथ अंतरराष्ट्रीय महानाद योग चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उज्जैन में सिद्धा आश्रम नृसिंह घाट पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
उज्जैन को विश्व स्तर पर वैज्ञानिक रूप से पृथ्वी के नाभि केंद्र के रूप में प्रतिष्ठित करने, मां शिप्रा के संरक्षण एवं आइएसटी इंडियन स्टैंडर्ड टाइम को उज्जैयिनी से करवा कर यूनेस्को द्वारा उज्जैयिनी को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता देने, सकल विश्व कल्याण की कामना के साथ महानाद योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ओंकारनाथ का महत्व, मंत्र चिकित्सा की जानकारी देने के साथ सामूहिक महानाद हुआ। इस अवसर पर डॉ. आरएस शर्मा, डॉ.एके द्विवेदी, डॉ.पीएन मिश्रा, लीली डाबर, डॉ. अतुल भट्ट, विजय कौशिक, ब्रिज शर्मा, सरोज अजय कौशिक आदि मौजूद थे। संचालन रूपाली चव्हाल एवं विथिका कौशिक ने किया। आभार स्वामी प्रणवानंद ने माना।