- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन के 3 लोगों की मौत, 4 साल की बच्ची बची
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटता ले गया
शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार, लालघाटी पर रौंदा…
उज्जैन। बाइक पर सवार होकर शाजापुर में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने जा रहे परिवार को शाजापुर की लालघाटी पर सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि मासूम बच्ची गंभीर घायल हुई है। ट्रक चालक ने इस दौरान एक मैजिक वाहन को भी टक्कर मारी।
राजेश शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा निवासी गायत्री नगर अपनी पत्नी बबतीता, पुत्र अक्षय 7 वर्ष, पुत्री अक्षिता 4 वर्ष के साथ हीरोहोण्डा बाइक पर सवार होकर शाजापुर में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिये रवाना हुए थे।
राजेश शर्मा शाजापुर एबी रोड़ पर लालघाटी से गुजर रहे थे उसी दौरान सामने से आ ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजेश शर्मा, उनकी पत्नी बबीता व पुत्र अक्षय की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि पुत्री अक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई।
अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार दौड़ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारने के बाद मैजिक वाहन को भी टक्कर मारी। गायत्री नगर में रहने वाले राजेश सेठी ने बताया कि राजेश शर्मा टायर का व्यापार करते थे और शाजापुर में वह शादी समारोह में जा रहे थे।
बाइक सवार परिवार को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ने मैजिक को टक्कर मारी। इसमें भी कुछ मैजिक सवार घायल हुए हैें जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। चित्र में क्षतिग्रस्त मैजिक।