- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन पहुंचे नवागत एसपी सत्येन्द्र शुक्ला, सबसे पहले अक्षर विश्व से की खास चर्चा…
जहरीली शराब कांड से जुड़ा कोई आरोपी नहीं छूटेगा
बाहर से उज्जैन आने वाले लोग अच्छा अनुभव लेकर लौटें यही प्राथमिकता
उज्जैन:जहरीली शराब कांड के बाद एसपी मनोज कुमार सिंह का तबादला शासन द्वारा किया गया और शहडोल पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र शुक्ला को उज्जैन का दायित्व सौंपा गया है। सुबह करीब 10.30 बजे एसपी शुक्ला उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले अक्षर विश्व से चर्चा में कहा कि जहरीली शराब कांड से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।
एसपी शुक्ला ने कहा कि उज्जैन धार्मिक नगरी है और यहां देश विदेश से प्रतिदिन हजारों लोग देवदर्शन के साथ पर्यटन के लिये आते हैं। शहर में क्राइम न हो, बाहर से आने वाले लोग शहर से अच्छा अनुभव लेकर लौटें यह प्राथमिकता रहेगी।
जहरीली शराब कांड में पुलिस द्वारा अब तक काफी कार्य किया गया है। अपराधियों की धरपकड़ भी जारी है, सरनाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे भी इसी प्रकार की जांच जारी रहेगी और पुलिस विभाग से संबंधित किसी भी का भी नाम सामने आता है तो उस पर कार्रवाई करेंगे। शहर में गुंडागर्दी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन को पुलिस के साथ जोड़ा जायेगा। एसपी शुक्ल ऑफिसर्स मेस में कुछ समय रुकने के बाद भगवान महाकालेश्वर के दर्शनों को रवाना हो गये। उनके साथ एएसपी अमरेन्द्र सिंह, सीएसपी पल्लवी शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।