- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,जी-मार्ट मॉल को किया सील
उज्जैन. मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उज्जैन के नई सड़क स्थित जी-मार्ट को आगे से पीछे तक सील कर दिया गया, और यहां मौजूद स्टॉफ सदस्यों को बाहर कर दिया।
सारा माल प्रशासन ने जब्त कर लिया है। मंगलवार को बीच बाजार हुई इस कार्रवाई के चलते भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।नई सड़क स्थित जी-मार्ट पर कुर्की की कार्रवाई होने से ऊहापोह की स्थिति बन गई। दरअसल, 5 मंजिला जी-मार्ट इमरान ट्रेवल्स संचालक गुलरेज खान द्वारा संचालित किया जा रहा था।
फुल्लर्टन इंडिया का करीब 4 करोड़ 20 लाख का लोन समय पर नहीं चुकाने के कारण एसडीएम अनिल बनवारिया, एडीएम जीएस डाबर ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मॉल को सील कर दिया। साथ ही फुल्लर्टन इंडिया कंपनी को कब्जा दिया गया।कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरा मॉल कुर्क करते हुए छह ताले लगाए गए हैं।
स्थिति को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह भी वहां पहुंचे।प्रशासनिक कार्रवाई से हतप्रभ जी-मार्ट संचालक भी वहां पहुंचे ओर कुछ दिनों की मोहलत मांगी, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चूंकि नोटिस पूर्व में दे दिए गए थे, इसलिए कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता। संभवत: यह पहली बार हुआ है, जब बीच बाजार में तीन मंजिला मॉल को बैंक लोन नहीं चुकाने पर कुर्क कर दिया हो।