- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
उज्जैन में दिखाई देगा आस्था का सैलाब, ग्रामीणों का पहुंचना शुरू
पंचक्रोशी यात्रा 29 से
118 किलो मीटर दूरी…
5 दिन में तय करेंगे यात्री…
प्रशासन ने की तैयारी….
उज्जैन। पौराणिक एवं धार्मिक महत्व की पंचक्रोशी यात्रा इस बार 29 अप्रैल से प्रारंभ होगी जो 3 मई तक चलेगी। भगवान श्री नागचंद्रेश्वर से बल प्राप्त कर यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर 118 किलोमीटर पैदल चलकर पड़ाव स्थलों पर आने वाले मंदिरों में देवदर्शन करेंगे।
भीषण गर्मी में होने वाली पंचक्रोशी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, उपचार और अन्य व्यवस्थाओं के लिये प्रशासन ने दो दिन पहले से तैयारी कर ली है। वहीं पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होने के लिये आसपास के शहरों से महिला-पुरुषों का बच्चों के साथ आगमन भी शुरू हो गया है।
यात्री पांच दिनों में उज्जैन पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर महादेव से बल लेकर चलेंगे जो पहले पड़ाव स्थल पिंगलेश्वर, करोहन, अंबोदिया, जैथल, उंडासा होते हुए ३ मई को उज्जैन में प्रवेश करेंगे। – विस्तृत खबर पढ़ें पेज १६ पर