- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन में महाकाल की सवारी के दौरान थूकने का वीडियो:हिंदूवादी संगठनों ने किया थाने का घेराव, तीन नाबालिग लड़कों पर FIR, दो को पकड़ा
उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार पर निकली भगवान महाकाल की सवारी के दौरान तीन लड़कों पर थूकने का आरोप लगा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने सोमवार देर रात खारा कुआं थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपी लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बाबा महाकाल की सवारी शाम करीब साढ़े 6 बजे टंकी चौराहे पर पहुंचने वाली थी। वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के दोनों ओर छत पर कुछ लड़के खड़े हैं। एक मकान की गैलरी में खड़े लड़कों में से एक बोतल लेकर मुंह में पानी भरते दिख रहा है। इसी के पास वाले मकान की छत पर तीन लड़के भी खड़े दिख रहे हैं। इनमें से एक लड़का नीचे की ओर थूकता नजर आ रहा है।

लड़के के थूकने की इस हरकत को वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे और इंदौर के वार्ड 19 के भाजपा पार्षद मासूम जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता रात 9 बजे खारा कुआं थाने पहुंच गए।
यहां आरोपियों पर केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अड़ गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
वीडियो देखने के बाद एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने तीन नाबालिगों के खिलाफ धारा 295 A ,153 A, 296 और धारा 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दो लड़कों को पकड़ा है। एएसपी भूरिया ने बताया कि एक और संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
