- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन में सर्द हवाओं का डेरा:नमी व बादल के कारण तापमान नहीं गिरा
उज्जैन में गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया। इसके बाद चली सर्द हवाओं के कारण मौसम सर्द हो गया। लेकिन नमी अधिक होने व बादल होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
वेधशाला में मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता के मुताबिक दक्षिण पूर्वी हवाओं व बादल के कारण नमी बढ़ी है। इसलिए सर्दी तो लगेगी लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कमी आ जाती है। इसी वजह से गुरुवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री घटकर 21 डिग्री पर आ गया।
मौस विभाग ने बताया कि बादल छटते ही सर्दी अपना असर दिखाएगी। तब तापमान में कमी आने के बाद सर्दी बढ़ेगी। हालांकि अभी एक-दो दिन तक बादल छाए रहने व मामूली बारिश के आसार हैं। हवाओं के रुख के कारण शुक्रवार दोपहर बाद बूंदाबांदी होने की संभावना है।