- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
उज्जैन:3 लाख के कई गुना रुपए लौटा दिए फिर भी खत्म नहीं हुआ मूलधन, दो पर केस
उज्जैन:सूदखोरों का आतंक शहर में कैसे फैला है इसका उदाहरण इस बात से मिलता है कि फर्नीचर व्यवसायी ने 3 लाख रुपये ऊंचे ब्याज पर उधार लिये, बदले में कई गुना रुपए लौटाये फिर भी मूलधन खत्म नहीं हुआ। ऐसे ही एक अन्य मामले की शिकायत भी माधव नगर थाने पहुंची। दोनों मामलों में माधव नगर पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया मोहनलाल पिता शंकरलाल विश्वकर्मा निवासी पंवासा ने 25 जनवरी 16 से 20 जून 20 के बीच गोपाल चिंचाणी निवासी महाश्वेता नगर से 3 लाख रुपये उधार लिये। इसके एवज में मोहनलाल ने गोपाल चिंचाणी को दो खाली चैक साइन करके दिये थे। मोहनलाल ने 3 लाख के बदले गोपाल चिंचाणी को कई गुना रुपये लौटा दिये बावजूद इसके मूलधन खत्म नहीं हुआ। गोपाल चिंचाणी खाली चैक बाउंस कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देता रहा। इससे प्रताडि़त होकर मोहनलाल ने माधव नगर थाने में गोपाल चिंचाणी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। ऐसे ही फिरोज पठान पिता रजक पठान निवासी कंचनपुरा मक्सीरोड़ ने हेमेन्द्र सिंह चंद्रावत निवासी शास्त्री नगर के खिलाफ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराया।