- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उदयपुर-इंदौर व सिकंदराबाद-जयपुर ट्रेन में वारदात
उज्जैन। बदमाशों ने दो ट्रेनों में चांरी की वारदातों को अंजाम दिया जिसमें एक महिला का जेवर से भरा लेडिस पर्स और दूसरी ट्रेन से युवक का पर्स चोरी हुआ। जीआरपी ने मामले प्रकरण दर्ज किया है।
पृथ्वीपाल सिंह पिता महेन्द्र सिंह 29 वर्ष निवासी देवास अपनी पत्नी के साथ उदयपुर-इंदौर एक्सप्रेस के कोच एस-1 में यात्रा कर रहा था उसी दौरान उज्जैन स्टेशन से ट्रेन चलने के दौरान अज्ञात बदमाश ने सिरहाने रखा लेडिस पर्स चोरी कर लिया जिसमें सोने की अंगूठी, सोने के झुमके, मोबाइल व 16 हजार रुपये नगद रखे थे। इसी प्रकार मो. शाहरूख पिता मो. शमी निवासी भोपाल सिकंदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था तभी उज्जैन स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद पटरियों पर खड़े अज्ञात बदमाश ने शाहरूख के हाथ में डंडा मारकर मोबाइल गिरा लिया।