- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
ऊर्जा मंत्री ने किया संभागीय कैंसर अस्पताल का निरीक्षण
ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने शुक्रवार को आगर रोड स्थित सख्याराजे प्रसूतिगृह में बन रहे संभागीय कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर अस्पताल शुरू करने के निर्देश दिए। सुबह ९.३० बजे ऊर्जा मंत्री जैन संभागीय कैंसर अस्पताल पहुंचे। मंत्री पारस जैन अंदर पहुंचे और सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ठीक से पुताई करने, टूटी हुई टाइल्स को बदलने सहित अन्य निर्देश दिए। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि संभागीय कैंसर अस्पताल के लिए तन-मन और धन से सहयोग करें।
उन्होंने कहा जो लोग धन दे सकते हैं वे धन दें, जो समय दे सकते हैं वे समय दें। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि यदि कोई व्यक्ति अस्पताल के लिए कोई वस्तु देता है तो उस पर उसका नाम ना हो। इसके लिए उन्हें अलग से लेटर दिया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री जैन को बताया कि पार्किंग, गार्डन की देखरेख व कैंटीन के लिए टेंडर जारी किए हैं लेकिन टेंडर लेने में किसी की रुचि नहीं है।
तंबाकू सेवन न करें
इस दौरान ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने कहा कि कैंसर भयानक बीमारी है जो तंबाकू से होती है इसलिए तंबाकू छोड़ें ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।