- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
एक लाख का कर्ज चुकाने के लिए ताऊ के घर ही की चोरी
उज्जैन | क्राइम ब्रांच ने शहर के बाहरी इलाकों में चोरी करने वाली गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4 लाख का माल बरामद किया है। पकड़ाए आरोपी में एक ने कर्ज चुकाने के लिए अपने ही बड़े पापा के घर चोरी कर ली। गांधीनगर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एएसपी क्राइम ब्रांच अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया पकड़ाए आरोपी दुष्यंत (24) पिता चेतन शिंदे निवासी स्कीम नंबर 78, रोहित(28) पिता मोती राय सहाय निवासी अरुणोदय कुष्ट आश्रम, राज बिहारी (25) पिता श्रीलालचंद कनोजिया निवासी वृंदावन कॉलोनी और नानू उर्फ अजीत पिता गुलाब निवासी बाणगंगा को गिरफ्तार किया। जबकि इनका एक साथी हरीश पूर्व में ही जेल में बंद है। टीम को जानकारी मिली कि गोम्मट गिरी के पास तीन लोग सस्ते दाम में सोने-चांदी के जेवरात बेचने के लिए खड़े हैं। टीम ने घेराबंदी की और उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में सोने का मंगलसूत्र, पैंडेंट, कान के जोड़े, झुमकी व अन्य जेवरात मिले। पूछताछ की तो उन्होंने चार वारदातों का खुलासा किया। मुख्य आरोपी दुष्यंत ने बताया वह नेटवर्किंग का काम करता है। जुआ-सट्टा खेलने का आदि है। उस पर 1 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। उसने साथी हरीश, रोहित व अन्य के साथ मिलकर उज्जैन में अपने बड़े पिता ताराचंद शिंदे के यहां चोरी की और उससे उसने कर्ज चुकाया। अगस्त में महाशक्ति नगर, उज्जैन के एक घर से टीवी व नकदी चोरी की, फिर उज्जैन में ही अलग-अलग मकानों से लेपटॉप, मॉनिटर वीडियो कैमरा भी चोरी किए। यह सामान वह अपने साथी राजबिहारी को बेच दिया करते थे। टीम ने आरोपियों के पास से चार लाख का माल बरामद किया है। आरोपियों द्वारा दो वारदातें गांधी नगर और दो नानाखेड़ा, उज्जैन में करना बताया गया है।