- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शहर से हटाएंगे पुराने वाहन, निगम 10 दिन में कराएगा सर्वे
उज्जैन | शहर से भंगार व पुराने वाहन हटाए जाएंगे। इन्हें डीआरपी लाइन, ट्रेंचिंग ग्राउंड या किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सकता है। निगम 10 दिन में ऐसे वाहनों का सर्वे कराएगा, जो वर्षों से एक ही स्थान पर रखे हैं।
नगर निगम यातायात व परिवहन समिति की बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। समिति प्रभारी दुर्गा चौधरी के अनुसार शहर के यातायात में सुधार करने के लिए पुराने वाहनों को उठाने और ठेले, गुमटियां व्यवस्थित करने की जरूरत है। इसके लिए योजना बनाई जाएगी। उन्होंने यह बात तक कही, जब बैठक में मौजूद यातायात थाना प्रभारी सुप्रिया चौधरी ने वर्षों से सड़कों पर खड़े/पड़े भंगार और पुराने वाहनों को यातायात में बाधक बताया। उन्होंने इसके लिए एक स्थान तय करने पर जोर दिया। चौधरी ने अफसरों से इन वाहनों को सड़कों से उठवाकर किसी निश्चित स्थान पर रखवाए जाने के लिए पुलिस लाइन क्षेत्र, ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र या अन्य किसी स्थान तय कर निर्धारण का प्रस्ताव बनाने पर विचार किया। उन्होंने सदस्यों से विचार के बाद नई विज्ञापन नीति संबंधी प्रस्ताव मेयर इन काउंसिल को भेजने के निर्देश भी दिए।