- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
एटीएम का पासवर्ड पूछा और निकाल लिए 85 हजार रुपए
उज्जैन । जूना सोमवारिया निवासी महिला के बैंक खाते से मंगलवार को अंजान कॉलर ने 85 हजार रुपए निकाल लिए। महिला के पास अंजान नंबर से फोन आया। बातों में लगाकर कॉलर ने एटीएम का पासवर्ड पूछा। जैसे ही महिला ने पासवर्ड बताया उसके पांच मिनट बाद मोबाइल पर अकाउंट से 85 हजार रुपए निकालने का मैसेज आ गया।
पुलिस ने बताया जूना सोमवारिया स्थित बाेहरा बाखल निवासी यास्मिन ग्यासवाला के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला है। यदि एटीएम की सेवा आप चालू रखना चाहती हैं तो बैंक में संपर्क कर सकती हैं या फिर अभी आप अपना एटीएम का पासवर्ड बताओ। तुरंत आपके एटीएम की वेलीडिटी बढ़ा दी जाएगी। महिला ने घबराकर पासवर्ड बता दिया। इसके पांच मिनट बाद ही खाते से रुपए निकल गए। महिला ने पुलिस थाना जीवाजीगंज एवं सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।