- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
ओटीपी पूछा और पेटीएम से ट्रांसफर कर लिए 1.44 लाख
उज्जैन :- बैंक कस्टमर केयर कर्मचारी बन कर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) पूछा और खाते से दो दिनों में आठ बार में 1.44 लाख रुपए पेटीएम से ट्रांसफर कर लिए। एटलस चौराहा निवासी अजहर अंसारी 12वीं का छात्र है। उसने बताया कि घी मंडी स्थित केनरा बैंक की शाखा में उसका अकाउंट है। खाते में 1.71 लाख रुपए थे। शनिवार को उसके पास फोन आया। कॉलर ने कहा कि वह बैंक कस्टमर केयर से बोल रहा है। आपका एटीएम रिन्यू होना है। उसने कहा कि कुछ देर में एक ओटीपी भेजा रहा है। उसे बताओ। ताकि एटीएम को रिन्यू किया जा सके। अजहर ने ओटीपी बता दिया। शनिवार और रविवार को उसके खाते से आठ बार में 1.44 लाख रुपए पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर हो गए।