- उज्जैन में जमीन विवाद के बीच कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप: VIDEO सामने आने के बाद केस दर्ज
- उज्जैन में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक: स्नान यात्रा के बाद 15 दिनों के अनवसर में रहेंगे, 16 जुलाई को निकलेगी रथ यात्रा
- *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *29-06-2026*
- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
कटौती का प्लान नहीं, फिर भी घंटों बिजली गुल
उज्जैन। शहर में प्रतिदिन कहीं न कहीं घंटों बिजली गुल हो रही है। भीषण गर्मी में लाइट जाने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं विद्युत मंडल के अफसर इसका कारण कटौती नहीं अन्य कारण बता रहे हैं।
उद्यन मार्ग से फ्रीगंज तक के कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात बारी-बारी से १५ से २० मिनिट तक बिजली आंख मिचौली करती रही। वहीं शनिवार सुबह मक्सीरोड की कॉलोनियों में सुबह करीब ६ बजे से १०.३० बजे तक करीब साढ़े चार घंटे लाइट गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। बावजूद विद्युत मंडल के ऑफिस में फोन उठाने तक को कोई तैयार नहीं हुआ। वहीं इस संबंध मेंविद्युत कंपनी के अफसर सहीं जवाब तक नहीं दे पा रहे कि लाइट जाने का कारण क्या है।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही लाइट जाने का सिलसिला शुरू हुआ है। नतीजतन लोग इसके लिए शासन को दोष दे रहे हंै और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका कुछ खामियाजा भी भुगतना पड़ा, जबकि हकीकत में जिम्मेदार विद्युत मंडल के अधिकारी हंै जो लाइन फाल्ट, कंस्ट्रक्शन व मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल कर रहे हैं।
पार्टियों के कहने पर काम बंद
सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने राजनैतिक लाभ के लिए लाइन मेंटेनेंस का काम दिया था चुनाव बाद विद्युत कंपनी ने काम शुरू किया और लोकसभा के चुनाव आ गए। बिजली बंद का वोट पर इसका असर न पड़े इसलिए कांग्रेस ने पहले कुछ कर्मचारियों को निपटाया फिर विभाग को चुनाव बाद मेंटेनेस करने का कह दिया था।मेंटेनेंस के अलावा अगर बिजली गुल हो रही है तो गंभीर मामला है। ऊपर तक बात पहुंचाकर व्यवस्था ठीक करवाएंगे।
विवेक गुप्ता, प्रवक्ता, शहर कांग्रेस
कटौती नहीं, वजह पता करेंगे
इस संबंध में विद्युत मंडल के एसी आशीष आचार्य ने बताया फिलहाल लाइट कटौती नहीं की जा रही है। यहां पिछले वर्ष की अपेक्षा छह माह में १० प्रतिशत बिजली की खपत अधिक हुई है। कई स्थानों पर लाइन फॉल्ट या कंस्ट्रक्शन कामों के कारण बिजली जा रही है। सुबह साढ़े चार घंटे बिजली क्यों बंद रही इसकी वजह पता करेंगे।