- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
- चंद्र ग्रहण के बाद धुलेंडी पर रंगों की बरसात, संतों से लेकर युवाओं तक छाया उत्साह
कलश पूजन के बाद निकली यात्रा, रंगोली से सजे मार्ग
उज्जैन । अभा कालिदास समारोह का शहरवासियों को आमंत्रण देने के लिये एक दिन पूर्व शिप्रा तट से कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। खास बात यह कि यात्रा मार्ग के पर संस्कार भारती के कलाकार आकर्षक रंगोली बनाते चल रहे थे वहीं लोक कला मण्डल के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं।
प्रात: 7.30 बजे शिप्रा तट पर कलश पूजन के दौरान विधायक मोहन यादव, कुलपति सहित विक्रम विश्वविद्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात महाकाल ध्वज और आकर्षक झांकियों का कारवां रामघाट से प्रारंभ हुआ। कलश को बग्घी में रखा गया था। महाकाल मंदिर के सामने से यात्रा गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छत्रीचौक, कंठाल होते हुए चामुण्डा माता पहुंची।
कलश यात्रा में सबसे आगे कड़ाबीन और घोड़े चल रहे थे। जिसके पीछे ढोल की थाप पर लोक कला मण्डल के गिरधारीलाल गेहलोत अपनी मण्डली के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देते हुए निकले। कलश यात्रा में शहर के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। इसके पीछे झांकियां चल रही थी। पूरे यात्रा मार्ग पर संस्कार भारती के कलाकार आकर्षक रंगोली बना रहे थे वहीं सामाजिक व राजनेतिक, व्यापारिक संगठनों के सदस्यों ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।