- उज्जैन में युवती पर बीच सड़क जानलेवा हमला: पहले पीछा करने की शिकायत, कार्रवाई न होने के 11 दिन बाद आरोपी ने किए 14 चाकू के वार
- उज्जैन पहुंचे दिग्विजय सिंह, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना: चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर बड़ी कार्यशाला, सीएम मोहन यादव बोले- 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए हर स्तर पर हों पुख्ता इंतजाम
- महाकाल मंदिर में शनिवार की भस्म आरती, राजा स्वरूप में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन
- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
कलेक्टर ने देखी यूडीए की नगर योजना, दिव्यांग व नाना-नानी पार्क बनाने में प्रशासन का मिलेगा सहयोग
उज्जैन विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित योजनाओं में उज्जैन में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना है। इस योजना को देखकर कलेक्टर संकेत भोंडवे ने ट्रांसपोर्ट नगर में कम्पोजिट और लॉजिस्टिक योजना को भी शामिल करने की बात कही। इस दौरान कहा कि भविष्य में उज्जैन को इस तरह की सख्त जरूरत पड़ सकती है, इसलिये यहां कम्पोजिट एण्ड लॉजिस्टिक हब स्थापित करना बहुत जरूरी है। ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की योजना से पूर्व इटारसी का ट्रांसपोर्ट नगर देखकर योजना की रूपरेखा तैयार करें। इसके लिये उज्जैन का दक्षिणी क्षेत्र बेहतर हो सकता है। यह एक बहुउद्देशीय कार्य है। उज्जैन को इसकी सख्त जरूरत है।
दिव्यांग व नाना-नानी पार्क बनायें
कलेक्टर ने उज्जैन विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित योजनाओं को देखते हुए कहा कि नगर के विकास की काफी संभावनाएं हैं। यहां ऐसा एक पार्क विकसित किया जाये, जिसकी पहचान सबसे अलग रहे। इसके लिये पांच करोड़ तक के दिव्यांग पार्क और नाना-नानी पार्क बना सकते हैं। जरूरत होने पर भारत सरकार से राशि की मांग स्वयं कलेक्टर भोंडवे द्वारा करने की बात कही गई।
ग्रीन बिल्डिंग बनाने की ओर अग्रसर होगा यूडीए
बैठक में दौरान कलेक्टर ने उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में ग्रीन बिल्डिंग बनाने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि अधिकांश भवन पूर्ण होने के बाद गार्डन और हार्वेस्टिंग की योजना तय की जाती है। अब ऐसा न करें, पहले हार्वेस्टिंग सहित एक अच्छे पार्क की योजना बनायें, फिर भवन को लेकर कार्य प्रारम्भ करें।