- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
उपज बेचने के लिये किसान पंजीयन अनिवार्य रूप से करायें, पंजीयन की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर
इस वर्ष मोटे अनाज उपार्जन के अन्तर्गत मक्का की खरीदी का कार्य जिले के दो उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जायेगा। मक्का की खरीदी के लिये किसान अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से 30 सितम्बर तक करायें। राज्य शासन ने विगत वर्ष के पंजीयन को निरस्त कर दिया है। इस बार समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिये किसानों को खरीदी के पूर्व समग्र आईडी व आधार नम्बर के साथ पंजीयन कराना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही किसान कोर बैंकिंग खाता नम्बर का इन्द्राज भी अवश्य करवायें।
मोटे अनाज की खरीदी के लिये नवीन पंजीयन गत 9 सितम्बर से प्रारम्भ हो गया है, जो 30 सितम्बर तक होंगे। मोटा अनाज खरीदी प्रारम्भ करने की तिथि 25 अक्टूबर है और खरीदी की अन्तिम तिथि 15 जनवरी 2017 रहेगी। उज्जैन जिले के दो उपार्जन केन्द्रों क्रमश: मार्केटिंग सोसायटी उज्जैन उपार्जन केन्द्र के अन्तर्गत उज्जैन, घट्टिया, तराना, बड़नगर के अनुभाग के गांव और दूसरा विपणन सहकारी संस्था नागदा उपार्जन केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले नागदा, खाचरौद, महिदपुर अनुभाग के गांवों के किसानों के माध्यम से मक्का की खरीदी का कार्य उपार्जन एजेन्सी म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन द्वारा किया जायेगा। मक्का की खरीदी हेतु पंजीयन उक्त उपार्जन केन्द्रों पर नये सिरे से किये जायेंगे। सोसायटी में खुला खाता मान्य नहीं होगा, इसलिये सभी किसान पंजीयन अन्तर्गत समग्र आईडी, आधार नम्बर व कोर बैंकिंग के खाता नम्बर का इन्द्राज अवश्य करवायें।