- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
पिपलई पुलिया पर ट्राला-डम्पर भिड़ंत : 8 की मौत
अलीराजपुर से नलखेड़ा के लिये ट्राले में सवार होकर आ रहे भिलाला समुदाय के लोगों का वाहन पिपलई पुलिया पर मुरम से भरे डम्पर से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्राले में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 घायलों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां 5 लोगों की हालत गंभीर होने पर इंदौर रैफर किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।
बीती रात करीब 9 बजे उक्त लोग करीब 6 ट्रालों में सवार होकर नलखेड़ा जिला आगर के लिये रवाना हुए। 30.30 से 4 बजे के बीच ट्राला क्रमांक एमपी 09 एचजी 3472 पिपलई-जैथल पुलिया पार कर रहा था उसी दौरान मुरम से भरा बिना नम्बर का डम्पर तेज रफ्तार से सामने से आया और ट्राले में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गये। घट्टिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों व घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय पहुंचाया।