- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकाल अन्नक्षेत्र में आरओ का पानी मिलेगा
महाकाल मंदिर समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में अभी भोजन करने वाले श्रद्धालुओं को भोजन के साथ साधारण पानी दिया जाता है लेकिन आने वाले समय में यहां श्रद्धालुओं को आरओ का पानी मिलेगा। इंदौर के राधे बाबा गुरुवार दोपहर महाकाल दर्शन करने आए थे। उन्होंने अन्नक्षेत्र में जाकर समिति को दान दी रोटी व आटा गूंथने की मशीन का अवलोकन किया।
इस दौरान मंदिर समिति के प्रभारी प्रशासक रजनीश कसेरा ने उनसे अन्नक्षेत्र में आरओ के पानी के लिए प्लांट लगवाने का अनुरोध किया। जिसे महाराज ने स्वीकार कर जल्द ही यहां आरओ प्लांट लगवाने के लिए इंजीनियर से बात की है। संभवत: दीपावली तक प्लांट लग जाएगा।