- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
कांग्रेस के अभियान में झलका महिला दर्द, बोली बहुत हो चुका अब
उज्जैन | कांग्रेस के नगर सम्पर्क अभियान रविवार को भैरूनाला क्षेत्र में चलाया गया। कांग्रेसियों ने घर-घर पहुंच कर लोगों से सम्पर्क किया और उनकी समस्या सुनी। इस दौरान लोग सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार, बिजली बिल की समस्या और राशन दुकान पर जारी मनमानी से दु:खी नजर आएं। कांग्रेसियों के पहुंचने पर क्षेत्र की एक महिला का दर्द झलक गया और उसने कहा कि अब बहुत हो गया। महिला ने अपनी बताई कि उनकी बंद दुकान का ४० हजार रूपए बिल आया है। कई बार बिजली दफ्तार के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कांग्रेसी नेताओं ने महिला का आवेदन लिया और उसकी समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से जिला स्तर पर नगर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के नेता डोट टू डोर लोगों से सम्पर्क कर रहे है। त्यौहारों के चलते पार्टी के अभियान की रफ्तार कुछ प्रभावति हुई है, लेकिन रंगपंचमी के बाद अभियान गति पकड़ेगा और बड़े कार्यक्रम होंगे। साथ ही पार्टी पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगी। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में 15 साल से सत्ता से दूर है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और प्रदेश में अभी भी कांग्रेस पार्टी गुटबाजी से जूझ रही है। साथ ही भाजपा की पकड़े जनता में कम होती नजर नहीं आ रही है। इसी के चलते कांग्रेस भाजपा शासन के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है और चुनावी माहौल बना रही है।
भ्रष्टाचार पर घेरने की कोशिश
प्रदेश में भाजपा का चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। इस सरकार में व्यापम व डंपर जैसे घोटाले हुए। इसमें मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगे, लेकिन कांग्रेस उन्हें घेर नहीं पाई। साथ ही इन बड़े मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ माहौल नहीं बना सकी। कांग्र्रेस अब इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। साथ ही उनकी समस्याओं के साथ भ्रष्टाचार को जोड़ रही है।