- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
10 वी की परीक्षा आज से, जिले के 28000 परीक्षार्थी लेंगे भाग
उज्जैन | आज जिले के ९९ परीक्षा केंद्रों पर १०वीं बोर्ड की परीक्षा संस्कृत विषय के प्रश्न पत्र के साथ आरंभ हो गई। परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की सख्त जांच की जा रही थी। इसके पश्चात ही उन्हें भीतर प्रवेश दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि जिले में ९९ परीक्षा केंन्द्र बनाए है तथा ३० से अधिक संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक पुलिस बल भी तैनात किय। जिले में २८ हजार १ विद्यार्थी १०वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए।
सतर्कता के लिए हमने परीक्षा केंद्राध्यक्षों, ड्यूटीरत शिक्षकों के मोबाइल बंद करवा दिये। पहला प्रश्न पत्र आज संस्कृत का था। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। ज्ञात रहे १ मार्च से १२वीं की बोर्ड परीक्षा भी जारी है तथा निजी कोचिंग संस्थानों सहित घरों पर भी बोर्ड विद्यार्थी परीक्षा के मान से पढ़ाई में जुटे हुए है।