- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
कांग्रेस के लिए देश नहीं, सोनिया गांधी ही भारत माता है- प्रभात झा
Ujjain News: महाकाल मंदिर दर्शन करने आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ
उज्जैन. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन-अर्चन किया। पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेसियों के लिए देश है ही नहीं, उनके लिए तो सोनिया गांधी ही भारत माता हैं।
दिल्ली दंगे पर कहा
चर्चा में झा ने दिल्ली दंगे पर कहा मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही दंगे के जिम्मेदार लोगों पर निशाना साधते हुए कहा कि दंगाइयों को भड़काया किसने, शाहिन बाग के लिए कौन उकसा रहा है, सीएए को गलत संदर्भ में कौन पेश कर रहा है। क्या वह अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो सकते हैं, जो देश में लोगों को भड़का रहे हैं। दिल्ली दंगों पर सुरक्षा में हुई चूक पर कहा कि इस बात के लिए एसआईटी की टीम बनाई गई है, जांच की जाएगी।
प्रदेश सरकार पर कटाक्ष
प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस सरकार का उद्देश्य शराब, चिकन और अंडा हो जाए, उस सरकार से तो भगवान बचाए, मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि बाबा कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे। दिल्ली दंगों पर सोनिया गांधी द्वारा अमित शाह का इस्तीफा मांगने पर कहा कि सोनिया जी अपने गिरेबां में झांककर देखें, खुद अपराध करें और खुद ही मांग करें। किसने भड़काया देश में क्या वे इस्तीफ दे सकती हैं, जिस कांग्रेस को इस बात का ज्ञान ही नहीं कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप देश में आते हैं और उसके भोज का दोनों सदनों के नेता बहिष्कार करते हैं। यह 130 करोड़ भारतीयों का अपमान किया है।