- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
कालभैरव को कल रात लगेगा 56 भोग, 11 नवंबर को सवारी
उज्जैन | महाकाल के कोतवाल कालभैरव को शुक्रवार की रात 56 भोग लगाया जाएगा। 11 नवंबर को भैरवगढ़ में बाबा की सवारी निकलेगी। भैरव अष्टमी के अवसर नगर के भैरव मंदिरों में उत्सव मनेगा। कालभैरव मंदिर के पुजारी सदाशिव चतुर्वेदी ने बताया अष्टमी पर्व पर दो दिन बाबा का उत्सव मनेगा। शुक्रवार को अष्टमी लग जाएगी। चूंकि भैरवनाथ उत्सव रात में मनाने की परंपरा के चलते रात 12 बजे शृंगार, महाआरती कर बाबा काे 56 भोग लगाया जाएगा। दूसरे दिन 11 नवंबर को शाम 4 बजे बाबा की सवारी निकलेगी। पुजारी धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कलेक्टर संकेत भोंडवे सवारी का पूजन करेंगे। सवारी जेल तिराहा, नया बाजार, पुराना नाका, माणकचौक होकर सिद्धवट पहुंचेगी, जहां पूजन-अर्चन के बाद सवारी वापस घूमकर कालभैरव मंदिर आएगी। शुक्रवार रात 56 भोग के बाद भक्तों का भंडारा भी होगा।