- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
किराए पर मिलेगी साइकिल, 28 स्थान तय, सुबह की सैर से लेकर शॉपिंग के लिए उपयोग कर सकेंगे लोग
उज्जैन । कोठी रोड पर सुबह की सैर करने वाले लोग साइकिलिंग भी कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी की बाइक शेयरिंग योजना में शहर में 28 स्थानों पर साइकिल उपलब्ध रहेगी। इनमें विक्रम वाटिका भी शामिल है। यहां डॉक स्टेशन इसलिए बनाया जा रहा है कि सुबह की सैर करने वालों को सुविधा मिल सके। स्मार्ट सिटी कंपनी बाइक शेयरिंग योजना लागू करने जा रही है। इसके लिए एक-दो दिन में टेंडर निकाला जाएंगे। पहले चरण में साइकिलिंग को रखा है। शहर का सर्वे करने के बाद कंपनी ने 28 स्थान तय किए हैं, जहां साइकिल के डॉक स्टेशन रहेंगे। इनमें नए और पुराने शहर के बाजार और आबादी वाले क्षेत्र शामिल है। कंपनी टावर, रेलवे स्टेशन व महाकाल पर दो-दो जगह तथा नानाखेड़ा व देवासगेट बस स्टैंड के साथ चरक अस्पताल में भी स्टेशन बनाएगी। कंपनी अधिकारियों का कहना है साइकिल ट्रैक के लिए भी स्थान निर्धारित होंगे, जहां निर्धारित समय पर केवल साइकिल ही चलेंगी।