- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
घरेलू गैस सिलेंडर उज्जैन में 42 रुपए सस्ता, व्यावसायिक सिलिंडर के भाव भी 52 रु. कम
उज्जैन । घरेलू गैस सिलिंडर के दाम आज से 42 रुपये कम हो गए है। उज्जैन में ये अब रु 561 में मिलेगा जबकि जुलाई माह में कीमत रु 603 थी। कच्चे तेल के अंतराष्ट्रीय भाव और डॉलर की कीमत में होने वाली उतार चढ़ाव के आधार पर सरकारी कम्पनिया हर माह गैस टंकी की कीमते तय करती हैं। हालंाकि उपभोक्ताओं की जेब पर भाव कम या ज्यादा होने का कोई फर्क नहीं पड़ता हैं क्योंकि बैंक में प्राप्त होने वाली सब्सिडी की राशि भी परिवर्तित होकर काम या ज्यादा होती है। हां जो उपभोक्ता सब्सिडी त्याग चुके है या साल के 12 सिलिंडर ले चुके है, उन्हें जरूर भाव की घटबड़ प्रभावित करती है। गैस वितरकों ने बताया कि होटलों में प्रयोग होने वाले व्यावसायिक सिलिंडर के भाव भी रु 52 घटकर रु 1034.50 हो गए है।
उधर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने सरकारी तेल कंपनियों को कहा हैं कि वे घरेलू सिलिंडर पर दी जानीवाली सब्सिडी में रु चार प्रति माह की दर से कम करें। पेट्रोल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार मार्च 2018 तक सब्सिडी पूर्ण रूप से ख़त्म करना चाहती हैं। सिलिंडर पर वर्तमान में करीब 80 रु सब्सिडी है।
