- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
स्वच्छता में देश में 12वें नंबर पर आई स्मार्ट सिटी उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड का ये हाल….
उज्जैन | उज्जैन…. जिसका चयन स्मार्ट सिटी के लिए हो चुका है और जिसे हाल ही में स्वच्छता की रैंकिंग में देश में 12वां स्थान मिला। उसी शहर में सरकारी सिस्टम किस तरह काम कर रहा है, यह तस्वीर उदाहरण है। महाकाल की सवारी की तैयारी के नाम पर पूरा अमला कई दिन से जुटा रहता है। यह तस्वीर उसी सोमवार की है, जब आसपास के श्रद्धालु महाकाल की सवारी को देखने आए। जरा सोचिए… बस स्टैंड पर उतरते ही उन्हें ऐसा नजारा दिखे तो शहर की क्या छवि बनती होगी। इस बस स्टैंड की जिम्मेदारी नगर निगम की है। निगम के अफसर अपनी जिम्मेदारी कैसे निभा रहे हैं… तस्वीर खुद बता रही है। व्यवस्था इसलिए भी नहीं सुधर रही क्योंकि जिला प्रशासन भी कोई सख्त कदम उठाता नहीं।