- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
किसानों को लहसुन-प्याज के नहीं मिले सही दाम, गेट बंद कर हंगामा किया
उज्जैन | किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलने पर उन्होंने सोमवार को जमकर हंगामा कर दिया। मंडी के गेट को बंद कर नारेबाजी और कार्यालय पर पहुंचकर अपनी मांग रखी। काफी देर हंगामा करने के बाद किसानों ने मंडी के गेट खोले।
किसानों को लहसुन के उचित भाव नहीं मिलने से उन्होंने लहसुन-प्याज मंडी बंद कराई। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने हंगामा कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार बड़े लहसुन के ५००-७०० रुपए क्विंटल भाव मिल रहे थे। एक किसान का लहसुन २६५ रु. क्विंटल पर बिका। किसान संघ के बैनर तले किसानों ने नारेबाजी की और गेट बंद कराया। मंडी के प्रशासनिक कार्यालय पर भी किसानों ने हंगामा किया।