- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
किसान यूनियन का भारत बंद का आह्वान, संगठनों से मांगा समर्थन
भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को एक दिनी भारत बंद का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए अन्य संगठनों से समर्थन मांगा है।
यूनियन के जिला अध्यक्ष यतीश जाट, जिला संगठन मंत्री भगवानसिंह सोलंकी ने बताया किसानों, व्यापारियों, किसान संगठनों, मजदूर संगठनों, परिवहन और ट्रांसपोर्टेशन यूनियनों और सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार के कृषि और किसान विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के लिए राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन करें।
विपक्षी दल किसानों को भड़काने का प्रयास कर रहे -भाजपा
विपक्षी दल अपने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने यह बात कही। उनका कहना है कि कृषि सुधार विधेयक कृषि के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी और ऐतिहासिक निर्णय है। इसे कई वर्षों के मंथन के बाद किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
हड़ताल को लेकर आज 45 पुलिस मोबाइल पार्टी घूमेगी
किसान आंदोलन को लेकर देशव्यापी हड़ताल को लेकर पुलिस ने मंगलवार को शहर में कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया 35 मोबाइल पार्टी सतत पेट्रोलिंग करेगी। शहर में 27 व देहात क्षेत्र में 45 जगह फिक्स पाइंट बनाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। गिरफ्तारी दल भी लगातार शहर में घूमेंगे।