- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन-कोरोना वैक्सीन: 60+वालों का नंबर आएगा अप्रैल में
दूसरे क्रम में पुलिस एवं राजस्व विभाग का क्रम आएगा। इन्हे मार्च माह में टीके लगाए जाएंगे,यह रोड़मेप बनाया गया है। सूत्रों का दावा है कि अप्रैल माह में ही 60+वाले महिला, पुरूषों का नंबर आएगा। इसके लिए अभी भी आंकड़ा तय नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार के पास हर नागरिक के आधार कार्ड आधारित जानकारी है। इस आधार पर प्रत्येक जिले में नामों को भेजकर यह जानकारी निकलवाई जाएगी कि इनमें से कौन बीपी/शुगर का मरीज है। जो इन रोगों के मरीज होंगे,उन्हे प्राथमिकता दी जाएगी और टीका लगाया जाएगा। इसके बाद शेष बचे 60+ को टीका लगाया जाएगा।
वैक्सीन कम आई तो दिन बढ़ जाएंगे- सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ.महावीर खंडेलवाल ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर लक्ष्य पूरा होगा। यह तय नहीं है कि जितनी क्रम अनुसार मांग रहेगी, उतने वैक्सीन कितने दिन में प्राप्त होंगे। वैक्सीन यदि कम संख्या में आए तो क्रम अनुसार दिन बढ़ जाएंगे। तीसरे क्रम पर 60+ में बीपी एवं शुगर के मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सूची आधार कार्ड के अनुसार शासन के पास है। वहां से सूची प्राप्त होने पर वर्गीकरण करेंगे कि बीपी,शुगर जिन्हे है,वे पहले वैक्सीन लगवाएं। क्योंकि कोरोना वायरस का अटेक जिन पर होता हे,उन्हे यदि बीपी या शुगर है तो वे क्रिटीकल कंडीशन में पहुंच जाते हैं।