- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
केडी गेट के रहवासी पहुंचे कलेक्टोरेट, बोले-सुकून के लिए हटाएं शराब दुकान
उज्जैन |शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर केडी गेट के रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन दिया। वे तीन माह से दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है हमारे सुकून के लिए दुकान हटाएं। उन्होंने कहा-दुकान हटने तक हर मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लगाया जाएगा।
कलेक्टर संकेत भोंडवे के नाम दिए आवेदन में उन्होंने लिखा, कलाली हटाने के लिए अावेदन, निवेदन किए जा रहे हैं लेकिन प्रशासनिक तौर पर मामले में पूरी तरह चुप्पी साधने से जन आक्रोश उपज रहा है। बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा रही हैं। मामले को गंभीरता से लेकर केडी गेट कलाली हटाने के संबंध में जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दें ताकि जन भावनाओं का सम्मान हो सके। इसी तरह की मंशा मुख्यमंत्री ने भी जताई है। प्रशासन से अनुरोध है कि इस मसले का निराकरण जल्दी करें, जिससे क्षेत्रवासी सुकूून से जी सकें और परेशानियों से निजात पा सकें। आपकी मेहरबानी होगी।